ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरजाति-धर्म में बांट कर सत्ता हथिया रही भाजपा

जाति-धर्म में बांट कर सत्ता हथिया रही भाजपा

लोहरौली। हिन्दुस्तान संवाद सेमरियावां ब्लाक के आधा दर्जन गांव सम्पर्क कर रविवार...

जाति-धर्म में बांट कर सत्ता हथिया रही भाजपा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरMon, 27 Dec 2021 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरौली। हिन्दुस्तान संवाद

सेमरियावां ब्लाक के आधा दर्जन गांव सम्पर्क कर रविवार को सदर विधायक ने चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की।

सदर विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे ने सेमरियवां ब्लाक के सेहुड़ा, बाघनगर, करमा खान, दानोकुइयां, करही सहित एक दर्जन गांव का भ्रमण किया। इस दौरान सेहुड़ा में लोगों को सम्बोधित किया। कहा कि मैंने अपने पूरे कार्यकाल में जाति-धर्म के नाम राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि हर समय सर्वसमाज का विकास किया। आज हमारे देश में कई जाति-धर्म के लोग रहते हैं। पूरे देश अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने बताया भाजपा हिन्दू-मुस्लिम में बंटवारा कर सत्ता हासिल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी की हितैषी नहीं है। लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग आपके रहनुमा बनने की कोशिश कर आप लोगों को बांट कर भाजपा जैसी सम्प्रदायिक पार्टी को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए मुसलमानों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे पार्टी से आगाह रहने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सर्वसमाज को तो धोखा दे ही रही है। पूरे प्रदेश में आज युवा रोजगार के लिए, किसान खाद बीज के लिए, मजदूर काम के लिए परेशान हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद, ग्राम प्रधान सेवड़ा अफजाल अहमद नदवी, बाघनगर प्रधान मुनीर अहमद, निपनिया प्रधान आबूबकर चौधरी, गुफरान चौधरी, जहीर अहमद, भाटपारा प्रधान जावेद अहमद, हाजी मुस्तफा, मसीहुद्दीन, महेन्द्र पासवान, मुस्ताक अहमद, माया राम पाठक, अशोक चौधरी, अब्दुल्लाह खान, अवधेश सिंह, संतराम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े