ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरकार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार

कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार

संतकबीरनगर। निज संवादाता क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में...

कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरMon, 20 Sep 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर। निज संवादाता

क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। वे शहर के एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की आयोजित बैठक को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सरकार निचले पायदान तक लोगों को सीधा लाभ देने का कार्य कर रही है तथा अब जिसका जितना अधिकार व हक है उसको उतना सरकार द्वारा सहयोग मिल रहा है। ऐसे में जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता कायम है। इसी विश्वसनीयता के बल पर 2022 में फिर योगी सरकार लाने का कार्य किया जाएगा। केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का सफलतम क्रियान्वयन हो रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा भाजपा सरकार निचले पायदान तक लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। सांसद प्रवीन निषाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जितनी तेज से विकास कार्य किया है वह अब तक की सरकारों में नहीं हो सका है। जिला अध्य्क्ष जगदंबा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा तथा अपराधियों में खौफ व्याप्त है। महिला मोर्चा की जिला अध्य्क्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि धीरे-धीरे जनता में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण स्थानीय पंचायत चुनाव को देखने में मिला है। संचालन तारा राय ने किया। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओ का भी सम्मान किया गया। प्रियंका कांदू, संगीता कांदू, निर्मला देवी, सरोज पाडेय, सावित्री गुप्ता और गोरखपुर से चलकर आई महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी अंजना सोनकर, खलीलाबाद मधु सोनकर, मेहदावल ममता जायसवाल, धनघटा व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, श्रीमती सरोज नंदनी, कमला गौड़, सुमन शर्मा, सुशीला पाठक, निर्मला निषाद, उषा पांडेय, पूनम चौहान, माया सिंह, सोनी शर्मा, मीनू त्रिपाठी, विमला सिंह, प्रेमा मद्धेशिया, गीता सिंह, सपना पांडेय, श्रुति सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें