पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्धजनों से किया संपर्क
संतकबीरनगर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध जनों और चिकित्सकों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और समाज के हर वर्ग तक सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का प्रयास किया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूर्व प्रदेश अधयक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी विशेष संपर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध जनों, चिकित्सकों और समाजसेवियों के साथ संवाद किया। डॉ. त्रिपाठी ने विभिन्न कार्यक्रमों और व्यक्तिगत बैठकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की नीतियों को लोगों को अवगत कराया।अभियान के अंतर्गत उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के बुद्धिजीवियों से संपर्क किया और उन्हें सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। डॉ. त्रिपाठी ने विशेष रूप से चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क किया और उन्हें सरकार के कार्यों से अवगत कराया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग, विशेषकर प्रबुद्ध और पेशेवर लोगों तक पहुंचाना था। भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख बेलहर भूपेंद्र सिंह, टुनटुन राय, इंद्रसेन सिंह, अत्रि मुनि राय, देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दीपू सिंह, गणेश पांडे, भूपेंद्र त्रिपाठी, श्याम मोहन यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मेहदावल बसंत त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री राजेश सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, पीयूष सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पाठक, राजू भारती, उदय राज यादव, पिंटू राय प्रधान बालूशासन, राजकपूर जंगल कला प्रधान, लालचंद गुप्त अजीत राय आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


