Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsBiometric Attendance Mandated for Panchayat and Development Officers in Sant Kabir Nagar
बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश से सेक्रेटरियों में खलबली

बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश से सेक्रेटरियों में खलबली

संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। यह निर्णय खास सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिया गया है। इससे सचिवों में उलझन है क्योंकि उनकी उपस्थिति दर्ज कराने का स्थान निश्चित नहीं है। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द लागू की जानी है।

Thu, 6 Nov 2025 10:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अब ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इसके लिए विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने पंचायती राज निदेशक को पत्र भेजा है। अभी तक सचिवों के उपस्थिति दर्ज करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इन्हें फील्ड का कर्मचारी माना जाता है। इस कारण वे कहां उपस्थिति अपनी दर्ज कराएंगे यह स्थान तय नहीं हो पाता है। लेकिन अब नए आदेश से सभी में खलबली मच गई है। हालांकि यह भी समस्या है कि उनकी उपस्थिति किस जगह पर लगाई जाएगी यह तय करना कठिन है। सभी विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति लगना शुरू हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों के अलावा अन्य फील्ड कर्मचारियों के उपस्थिति की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं थी। उनके कार्य से ही उपस्थिति दर्ज की जाती रही है। सचिवों के पास कई गांवों का चार्ज होता है, कब किस गांव में जा रहे हैं यह तय नहीं होता है। इस कारण इनकी उपस्थिति दर्ज कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने इनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए आदेश जारी कर दिया है। जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को लागू कर दिया जाना है। लेकिन सचिव के पत्र में भी यह निर्धारित नहीं है कि इन कर्मचारियों की उपस्थिति ब्लाक पर लगेगी या किसी ग्राम पंचायत में। ऐसे में आदेश आने के बाद से ही सचिवों में ऊहापोह की स्थिति है। यदि यह व्यवस्था लागू हो गई तो वे कैसे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे यह उनके लिए बड़ी समस्या है। बोले सचिव फील्ड कर्मचारी की कैसे लगेगी हाजिरी जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कहा कि वे फील्ड के कर्मचारी हैं। उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने का आदेश पूरी तरह से गलत है। सचिवों ने कहा कि उनके पास कई गांवों का प्रभार होता है। कभी किसी गांव तो कभी किसी गांव में जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी उपस्थिति कैसे ली जाएगी। यदि वे ब्लाक पर उपस्थिति दर्ज कराने आएंगे तो उन्हें काफी परेशान होना पड़ेगा।