
प्रबंधक पर हुए हमले के मामले में दो सगे भाई समेत 38 पर केस दर्ज
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दस दिन पूर्व वसूली में आए प्राइवेट बैंक के प्रबंधक समेत
संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दस दिन पूर्व वसूली में आए प्राइवेट बैंक के प्रबंधक समेत तीन पर हुए हमला के मामले में गुरुवार को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के तिघरा निवासी दीपक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह वर्तमान में इंडसइंड बैंक बस्ती में बतौर ब्रांज मैनेजर पद पर नियुक्त है। उनका आरोप है कि उनके बैक से अनावरूल हक निवासी अमावा मीरगंज, कोतवाली खलीलाबाद एक ई- रिक्शा फाइनेंस करवाया है। 28 नवंबर 2025 को वह अपने बैंक के कलेक्शन ऐजेंट संदीप राव पुत्र नगेंद्र सिंह राव निवासी कुसम्हा थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती व हर्ष सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी रंजीत कॉलोनी मालवीय रोड जनपद बस्ती के साथ कलेक्शन के लिए निकले थे।
संदीप राव को अनवारूल हक से ई- रिक्शा फाईनेन्स का कलेक्शन लेना था। जिसके लिए अनवारूल हक उन लोगो को दिन में तीन बजे के आस-पास बताए कि वे बाहर है । शाम को आनंद रिचार्ट या बेलौहा ओवर ब्रिज के पास आकर पैसा ले लेना, क्योकि उन्हें बाहर कई दिनो के लिए जाना है । फिर बात हुई तो बताए कि शाम साढ़े आठ बजे बेलौहा ओवर ब्रिज के पास आकर पैसा ले लेना। वह लोग वहां पहुंचकर आपस में बातचीत कर रहे थे । तभी अनवारूल हक अपने भाई मोहम्मद दाउद तथा उसके दोस्त शिवम शुक्ला सहित 30/35 लोग वहां पहुंच गए और उन लोगो को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से अनवारूल हक ने हर्ष का मोहम्मद दाऊद ने संदीप का और शिवम शुक्ला उसका गला दबाने लगे। आरोप है कि शिवम शुक्ला ने पिस्टल निकालकर उसके ऊपर तान दिया तथा पिस्टल के बट से उसके चेहरे और सिर पर प्रहार करने लगे। अन्य लोग मिलकर उन लोगो को मारने पीटने लगे। शिवम शुक्ला बार-बार कह रहा था यदि दोबारा खलीलाबाद में दिखाई दे दिए तथा अनवारुल हक से कलेक्शन का पैसा मांगे तो गन से मार देंगे। उक्त मारपीट में उसका कलेक्शन का 34,000 रूपये, सोने की चेन तथा हाथ की घड़ी भी कही गायब हो गई। पिटाई से तीनों लोगो को गम्भीर चोटे आयी और उपरोक्त लोग उसका मोबाइल भी तोड़ दिए। उक्त घटना की सूचना 112 नम्बर पर दिया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




