Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsBaba Baijnath Dham Development 60 Lakh Fund Approved for Tourism Growth
बाबा बैजूनाथ धाम के पर्यटन विकास को मिली स्वीकृति

बाबा बैजूनाथ धाम के पर्यटन विकास को मिली स्वीकृति

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के बाबा बैजूनाथ धाम के विकास के लिए 60 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। विधायक गणेश चंद्र चौहान के प्रयासों से यह परियोजना पर्यटन और अर्थव्यवस्था में नए अवसर लाएगी। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है, और धाम के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।

Nov 22, 2025 10:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में आस्था से परिपूर्ण बाबा बैजूनाथ धाम के विकास को लेकर वर्षों से चली आ रही उम्मीद अब हकीकत में तब्दील होने जा रही है। विधायक गणेश चंद्र चौहान के निरंतर प्रयासों से पर्यटन विभाग ने धाम के विकास के लिए 60 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी है। इस सूचना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित इस परियोजना को सरकार ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब बाबा बैजूनाथ धाम को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से सजाने-संवारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीएंडडीएस (उत्तर प्रदेश जल निगम) ने धाम के विकास कार्य हेतु 102.43 लाख रुपये की अनुमानित परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी। विभागीय अप्रेजल समिति के मूल्यांकन के बाद स्वीकार्य परियोजना लागत 91.55 लाख रुपये तय की गई और इसी आधार पर जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। धाम को मिलेगा नया रूप, क्षेत्र को नई पहचान विधायक गणेश चंद्र चौहान ने स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा बैजूनाथ धाम का विकास सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यटन और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी धनघटा के लिए नए अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि धाम के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। स्थानीय लोगों में हर्ष, विकास की राह प्रशस्त बाबा बैजूनाथ धाम के पर्यटन विकास की दिशा में उठाया गया यह कदम लंबे समय से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। विकास कार्य शुरू होने के साथ ही धाम को एक नए, भव्य और आकर्षक रूप में देखने की उम्मीदें और भी मजबूत हो गई हैं। सरकार के इस कदम से स्थानीय लोगों के विकास की राह प्रशस्त हुई है।