किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर तत्काल न दें प्रतिक्रिया

Feb 09, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में अहमद शिक्षण संस्थान अगया छाता में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, और धोखाधड़ी के तरीकों की जानकारी दी। नागरिकों को संदिग्ध कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न देने और अपनी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर तत्काल न दें प्रतिक्रिया

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अहमद शिक्षण संस्थान अगया छाता में स्कूली बच्चों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें। जागरूकता गोष्ठी में टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक क्लिक, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के फ्राड करने के तरीके बताए। लोगों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।