Santkabir Nagar News: श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण व योजनाओं के प्रचार के लिए लगा शिविर
हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में श्रम विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किया। रैना पेपर बोर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 105 श्रमिकों को दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभों की जानकारी भी दी गई।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण एवं श्रम विभाग से जुड़ी हुई योजनाओं के प्रचार प्रसार के संबंध में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।उक्त के क्रम में आज श्रम विभाग ने रैना पेपर बोर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड खलीलाबाद में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रैना पेपर मिल में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए जरूरतमंदों को दवाएं वितरित की। कुल 105 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजित कैंप में श्रम विभाग द्वारा विभाग में चल रही योजनाओं एवं उनके लाभ से श्रमिकों को अवगत भी कराया गया।

