Santkabir Nagar News: हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में छह महीने से फरार आरोपी आशुतोष उपाध्याय को गिरफ्तार किया। आरोपी फरवरी 2026 से वांछित था और आस-पास के जिले में छिपा हुआ था। एसओजी टीम ने उसके घर की जानकारी मिलते ही तेजी से पहुंचकर उसे पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Santkabir Nagar News: हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली और एसओजी टीम ने गुरुवार को छह महीने से हत्या के प्रयास मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस टीम कोतवाली ले गई। देर शाम तक पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी थी। बताया जाता है पकड़ा गया आरोपी हत्या के प्रयास मामले में भी फरवरी 2026 से वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी पुलिस की नजर से बच कर आस-पास के जिले में घूम-फिर कर रहा था और पुलिस को उसकी भनक तक नहीं थी। आरोपी के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में अपने घर आने की भनक जैसे ही एसओजी टीम को लगी,वैसे ही टीम वहां पहुंच गई और वांछित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आशुतोष उपाध्याय भदाह में हुए फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था। इसके अलावा एक अन्य मुकदमें भी वांछित था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा