Santkabir Nagar News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार
Santkabir Nagar News: महुली पुलिस ने प्रमुख अभियोग के तहत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने 27 जून 2026 को एक युवक पर चाकू से हमला किया था। उसे किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी महादेवा रोड के पास की।

Santkabir Nagar News: महुली, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे बाल अपचारी को महादेवा रोड के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया। उसे किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।राबिचारे पुत्र बाबूलाल निवासी रेवटा थाना महुली ने मंगलवार को थाना महुली पर तहरीर था। कहा था कि 27 जून 2026 को उसका पुत्र अंकित कुमार घर के बगल कार्यक्रम में भोजन करने गया था। तभी बाल अपचारी ने जान से मारने के नियत से धारदार चाकू से उसके पेट में मारकर मौके से भाग गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
सूचना के आधार उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल सूर्यांश तिवारी, कांस्टेबल अनुभव त्रिपाठी, कांस्टेबल विकास साहनी ने महादेवा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय रवाना किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


