हत्या के प्रयास मामले में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार
संतकबीरनगर में धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो सगे भाईयों भोलेनाथ और दूधनाथ को गिरफ्तार किया। यह घटना 29 मई 2026 को हुई, जब पीड़ित मारखंडे पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से हमला किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी 02 सगे भाईयों को रविवार को औराडाड़ से गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि 30 मई 2026 को पीड़ित शेषनाथ कसौधन पुत्र हरिभजन कसौधन निवासी औराडाड़ ने तहरीर दिया कि 29 मई 2026 को जब उसका भाई मारखंडे दुकानों पर सामान देकर घर वापस आ रहे थे। तभी आरोपी सगे भाई भोलेनाथ, दूधनाथ अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर योजना बनाकर जान की मारने के नियत से रास्ते में ग्राम बजरा व तिघरा के बीच अपने अपने हाथ में कुल्हाड़ी, लोहे का रॉड व डण्डा लेकर बैठे थे। जैसे ही उसका भाई मारखंडे मोटर साइकिल से वहां पहुंचे, सभी लोगों ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से लोहे के रॉड व कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिए। जिससे भाई के सिर में तथा पूरे शरीर में काफी गंभीर चोटे आयी तथा वहीं मौके पर ही गिर गए। मरा हुआ समझकर उपरोक्त लोग मौके से भाग गए। इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
सूचना के आधार पर एसआई रवीन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल रवि चौरसिया, रिक्रूट कांस्टेबल रामकृष्ण तिवारी ने आरोपी सगे भाई भोलेनाथ, दूधनाथ को उनके घर औराडाड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


