Santkabir Nagar News: मामूली विवाद में चाकू से वार कर युवक को किया घायल
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल परवता के रहने वाले युवक को

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल परवता के रहने वाले युवक को मामूली विवाद में गांव के मनबढ़ युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को परिजन पहले सीएचसी मलौली ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया है।
आरोपी की पहचान
धनघटा क्षेत्र के भरवल परवता निवासी पीड़ित पिता घर उठावन पुत्र धनुषधारी का आरोप है कि उसका 20 वर्षीय बेटा अतुल शर्मा 08 जुलाई को शाम छह बजे गांव के बाजार से घर वापस आ रहा था। बेटा बागीचे में रुक कर लघुशंका करने लगा। आरोप है कि उसी दौरान गांव का आपराधिक छवि का गोरख चौहान ने अचानक पीछे से उसके बेटे के सिर व चेहरे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिससे बेटा लहुलुहान हो गया। उसका बेटा जमीन पर गिर कर तड़फने लगा तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल युवक की हालत
घायल बेटे को सीएचसी मलौली ले जाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटेकी हाल नाजुक बनी हुई है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी गोरख चौहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


