आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इसमें मांग किया कि लंबित बकायों का भुगतान कराया जाए और वार्ता में हुई सहमति के आधार पर निश्चित मानदेय की घोषणा की जाए।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मिलने वाला पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसका भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांच माह चले आंदोलन के बाद सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर संगठन के लोगों से वार्ता की है।

सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा भी की है, लेकिन अभी तक कितना मानदेय बढ़ा, इसकी घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अतिशीघ्र निश्चित मानदेय की घोषणा की जाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।