शिव प्रकाश और ज्योति बने खेल प्रतियोगिता के चैम्पियन

Mar 01, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन हुआ। पुरुष वर्ग में शिव प्रकाश और महिला वर्ग में ज्योति ने चैम्पियन बनने का सम्मान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

शिव प्रकाश और ज्योति बने खेल प्रतियोगिता के चैम्पियन

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में कुल 6 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में शिव प्रकाश और महिला वर्ग में ज्योति खेल प्रतियोगिता के चैम्पियन बने। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने झंडारोहण कर किया। इसके उपरांत मशाल दौड़ संपन्न हुई। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 50 मीटर दौड़ महिला संवर्ग सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 7 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया सिंह प्रथम रहीं, बीए द्वितीय की ज्योति दूसरे व एमए प्रथम की ज्योति पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ में कुल 6 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया सिंह दूसरे व एमए प्रथम की ज्योति पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ महिला संवर्ग में कुल 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया सिंह दूसरे, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं। भाला क्षेपण महिला संवर्ग में कुल 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें एमए प्रथम की संजू पटेल प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की वंदना यादव दूसरे व संगम मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। चक्र क्षेपण महिला संवर्ग में कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एमए प्रथम की संजू पटेल प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की वंदना यादव दूसरे व बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण प्रतियोगिता में कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एमए प्रथम की संजू पटेल प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की वंदना यादव दूसरे व एमए प्रथम की ज्योति पाण्डेय तीसे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ पुरुष संवर्ग में कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के अतुल प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के आदित्य दूसरे व बीए तृतीय वर्ष के रवि गौड़ तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कुल 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के अतुल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के शिव प्रकाश दूसरे व बीए तृतीय वर्ष के आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ पुरुष संवर्ग में कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के अतुल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के शिव प्रकाश दूसरे व बीए तृतीय वर्ष के कृष्ण देव तीसरे स्थान पर रहे। भाला क्षेपण पुरुष संवर्ग में कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें बीए तृतीय वर्ष के शिवम कन्नौजिया प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के शिव प्रकाश दूसरे व एमए द्वितीय वर्ष के अतुल कुमार गौतम तीसरे स्थान पर रहे। चक्र क्षेपण पुरुष संवर्ग में कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एमए द्वितीय वर्ष के अतुल कुमार गौतम प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के शिव प्रकाश दूसरे व बीए तृतीय वर्ष के शिवम कन्नौजिया तीसरे स्थान पर रहे। गोला क्षेपण प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एमए द्वितीय वर्ष के अतुल कुमार गौतम प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के शिवम कन्नौजिया दूसरे व बीए प्रथम वर्ष के शिव प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। सभी प्रतियोगिताओ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु चैंपियन पुरस्कार पुरुष संवर्ग में बीए प्रथम वर्ष के शिव प्रकाश व महिला संवर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानिति किया। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो विजय राय ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से छात्र नेतृत्व करना व टीम भावना सीखते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के समन्वयक डॉ पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि खेल से छात्रों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन क्रीडा परिषद के सचिव डॉ शशिकांत राव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ विजय कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रो प्रताप विजय कुमार, प्रो अमित भारती, डॉ विनय सिंह, विद्याभूषण, डॉ मनोज मिश्र, डॉ अमित मिश्र, डॉ फखरे आलम, डॉ मनोज वर्मा, दीप्शी सिंह, अभय गुप्ता, विजय बहादुर, डॉ विजय प्रकाश त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश शाही, इंद्रजीत चौधरी, डॉ शौर्यजीत सिंह, डॉ मनोज भारतीय, डॉ अनुभव श्रीवास्तव, डॉ हेमेंद्र शंकर त्रिपाठी, डॉ राजकुमारी ओझा आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।