विधायक ने दर्जन भर प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण का दिया प्रस्ताव

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। कुल 90 किमी से अधिक सड़कों के सुधार से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक ने दर्जन भर प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण का दिया प्रस्ताव

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा है कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। पत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक द्वारा प्रस्तावित प्रमुख मार्गों में बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग (11. 25 किमी), करैली चौराहा से बैदौली बढ़या रक्षाकोल होते हुए बौरब्यास मार्ग (10.00 किमी), मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से करमा कला, भटौरा होते हुए लेदवा श्रीपाल मार्ग (4. 00 किमी) शामिल हैं।

इसके अलावा बांसी-खलीलाबाद लेडुआ महुआ से दुर्गजोत मार्ग (4.05 किमी), बांसी-नन्दौर (बेलौहा) अतरी नानकार मार्ग (8.95 किमी), लोहरौली से जंगल दशहर मार्ग (11.66 किमी) तथा खलीलाबाद-मेंहदावल उतरावल से कोल्हुआ लकड़ा मार्ग (6.00 किमी) को भी सूची में रखा गया है।इसी क्रम में बेलवा सेंगर से अनन्तजोत मार्ग (5.00 किमी), पिपरा प्रथम से भगौसा मार्ग (4.00 किमी), दुर्गजोत-बेलहर मार्ग से दरही पुल, कुशहरा, पिठिया होते हुए पिपरा बोरिंग मार्ग (10 किमी), खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग से हरदी, भगवानपुर, सांगठ, भिटवा मार्ग (8.00 किमी) तथा लोहरसन से फुलवरिया होते हुए सिअरहवा घाट तक (7. 00 किमी) मार्गों के सुधार का प्रस्ताव भी शामिल है। विधायक ने कहा कि कुल मिलाकर 90 किमी से अधिक लंबी सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे स्थानीय लोगों को धूल-मुक्त और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि विकास कार्यों की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।