Santkabir Nagar News: धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील पर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने

Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील पर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से तहसील पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के तहसील अध्यक्ष दिलीप राय के नेतृत्त्व में सौंपे ज्ञापन में तहसीलदार रामजी के कार्यशैली पर विरोध जताया। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम से तहसीलदार धनघटा का स्थानांतरण कर नए तहसीलदार की तैनाती की मांग की। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में संचालित उप निबन्धन कार्यालय को उसी स्थान पर संचालित किए जाने की मांग किया। इस आशय का पत्र डीएम द्वारा जारी किए जाने की मांग की।
बीएनएस की धारा 126,135,170 में हर हाल में शाम पांच बजे तक रिहाई कर दिया जाए। इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष लाल शरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पाल, उपाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण तिवारी, महामंत्री मिठाई लाल, मंत्री आशुतोष मिश्रा, शिव प्रसाद राय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम मौर्य, सविता त्रिपाठी, अन्नपूर्णा मांझी, अधिवक्ता बालकृष्ण चतुर्वेदी, मिठाई लाल, प्रभुनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।


