बाइक चढ़ाकर तीन बच्चों के घायल करने वाले पर केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने 12 मई 2026 को लापरवाही से बाइक चला कर तीन बच्चों को घायल किया। बच्चे सड़क के किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। अर्चना, निलेश और अंकुश को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक चढ़ाकर तीन बच्चों के घायल करने वाले पर केस दर्ज

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बाइक चढ़ा कर तीन बच्चों को घायल करने के मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज किया। पड़ोखर की रहने वाली हीरामती, मेवाती, सुदामा का आरोप है कि उसके घर के बच्चे अंकुश ( प्रिीतम ) पुत्र परशुराम, अर्चना पुत्री गिरधारीलाल, निलेश पुत्र विनोद सड़क के किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। 12 मई 2026 को समय सुबह 8 बजे जगराम निवासी परसवा खलीलाबाद बाइक को लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार में चलाते हुए लाकर उक्त बच्चों के ऊपर चढ़ा दिए। जिससे उन्हें गम्भीर चोटे आयी है। उक्त घायल बच्चों में अर्चना, निलेश जिला अस्पताल व अंकुश (प्रीतम) श्याम हास्पिटल खलीलाबाद में भर्ती है।

घायल बच्चों की हालत गम्भीर है। एसएसआई प्रमोद यादव ने बताया कि जगराम निवासी परसवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।