ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरकटान रोकने का स्थायी समाधान न होने पर आप ने दिया धरना

कटान रोकने का स्थायी समाधान न होने पर आप ने दिया धरना

धनघटा। हिन्दुस्तान संवाद धनघटा तहसील में सरयू की कटान रोकने में स्थायी

कटान रोकने का स्थायी समाधान न होने पर आप ने दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरTue, 28 Sep 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

धनघटा। हिन्दुस्तान संवाद

धनघटा तहसील में सरयू की कटान रोकने में स्थायी समाधान न होने से पर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को तुरकौलिया में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।

कटान स्थल पर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सूर्या त्रिपाठी ने कहा कि सरयू की कटान रोकने में प्रशासन द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे हैंसर क्षेत्र के इलाके में खतरे की घण्टी बज रही है। कटान तटबन्ध को तोड़ने के लिए बेताब दिख रही है।

नदी की कटान पिछले वर्ष ही शुरू हो गई थी। लेकिन इस पर जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि आज बंधा बचना मुश्किल दिख रहा है। विधान सभा क्षेत्र धनघटा के उपाध्यक्ष अजय नारायण मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आज तटबन्ध की सुरक्षा करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। कटान रोकने की कोई भी विधा सफल नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बनी संकट की स्थिति प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है।

यदि प्रशासन पिछले वर्ष से ही कटान रोकने का स्थायी प्रयास करता तो कटान बंधे के करीब नही पहुंच पाती। अनशन पर मौजूद नेताओं ने बंधे पर आईं डीएम दिव्या मित्तल को ज्ञापन देकर कटान रोकने के स्थायी तरीके अपनाने की मांग की। इस अवसर पर अरविन्द यादव, यूथ विंग के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष, विधान सभा क्षेत्र उम्मीदवार धर्मेन्द्र आर्या, जुनैद खान, सुजीत दुबे, अमित आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें