ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरदूसरे डोज के लिए 5078 लोगों को किया गया प्रतिरक्षित

दूसरे डोज के लिए 5078 लोगों को किया गया प्रतिरक्षित

संतकबीरनगर। निज संवाददाता टीकाकरण बूथ पर शनिवार के दिन भी सुबह के समय

दूसरे डोज के लिए 5078 लोगों को किया गया प्रतिरक्षित
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSun, 26 Sep 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर। निज संवाददाता

टीकाकरण बूथ पर शनिवार के दिन भी सुबह के समय लोगों की भीड़ दिखी। हालांकि दोपहर बाद सन्नाटा हो गया। जिले में लगभग 13 हजार से अधिक प्रथम डोज वाले ऐसे लोग हैं, जिन्होंने द्वितीय डोज की समय सीमा पार कर लिए हैं। ऐसे ही द्वितीय डोज वाले लोगों के लिए शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया था, लेकिन शाम को पांच बजे तक लगभग 5078 लोगों को टीका लगा है।

टीकाकरण केन्द्रों पर प्रथम डोज का टीका लगवाने वालों की भीड़ अधिक हो जाती है। ऐसे में द्वितीय डोज वालों को परेशानी होती है। बूढ़े बुजुर्ग लगातार आपत्ति दर्ज करा रहे थे और मांग करते थे कि उनके लिए अलग से लाइन की व्यवस्था हो या किसी एक दिन केवल द्वितीय डोज वालों के लिए रखा जाए।

इसी मांग को देखते हुए शासन ने शनिवार का दिन केवल द्वितीय डोज वालों के लिए आवंटित किया है। शनिवार को जिले में 23 केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जहां पर शाम साढ़े चार बजे तक 5078 लोग ही टीकाकरण के लिए आए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। धीरे-धीरे दूसरे डोज के लिए भी लोगों के आने का सिलसिला बढ़ रहा है।

पूरे दिन एक एक कर टीकाकरण के लिए आते रहे लोग

जिला अस्पताल बूथ पर एक दो नहीं अपितु तीन केन्द्रों पर टीकाकरण संचालित हो रहा था। तीनों केन्द्रों पूरे दिन एक एक टीकाकरण के लिए लोग आते रहे। महिला बूथ और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों वाले बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन अन्तराष्ट्रीय बूथ पर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा और इस बूथ पर लगातार पूरे दिन अनवरत टीकाकरण चलता रहा। पूरे जिले में विदेश जाने वालों के लिए एमसीएच विंग्स में अलग से बूथ लगाया जाता है।

सीएचसी खलीलाबाद में 883 को लगा टीका

सीएचसी खलीलाबाद में दो केन्द्रों पर सत्यापन कराया जा रहा था और इतने ही केन्द्र पर टीकाकरण भी किया जा रहा है। इसके लिए आठ कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। केन्द्र पर सुबह के समय लंबी लइन लगी रही। इस केन्द्र पर पूरे दिन में 883 लोगों को टीका लगाया गया। केवल द्वितीय डोज वालों के लिए ही टीका लग रहा था, फिर भी पूरे दिन वैक्सीनेटर लगातार टीकाकण करते नजर आए।

मेंहदावल में 840 को लगा दूसरे डोज का टीका

मेंहदावल। शनिवार को मेंहदावल सीएचसी के दो बूथों पर दूसरे डोज का टीका लगाया गया। इस दौरान 710 को कोविशील्ड तथा 130 को को-वैक्सीन समेत कुल 840 लोगों को टीका लगाया गया। शनिवार को ही दूसरे डोज का टीका लगने की जानकारी होने से टीकाकरण शुरू होते ही दोनों बूथों पर बड़ी संख्या में लोग पंहुच गए। दोपहर एक बजे तक भीड़ बनी रही। उसके पश्चात स्थिति कुछ सामान्य हुई। अधिकतर पहला डोज लगवा चुके लोगों के दूसरे डोज लगवाने का समय पूरा होने से शनिवार को भीड़ अधिक हो रही है। टीकाकरण अधिकारी श्यामधर राव ने बताया कि अब रोज दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को पहले डोज का टीकाकरण बंद कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें