Santkabir Nagar News: चीनी मिल का सामान लेकर जा रहा हैवी ट्रक पहुंचा मगहर
Santkabir Nagar News: बेल्जियम से मंगाया गया भारी औद्योगिक बॉयलर पारादीप बंदरगाह से ट्रक के जरिए लखीमपुर खीरी की बलरामपुर शुगर मिल ले जाया जा रहा है। 308 पहियों वाले इस विशाल वाहन पर करीब 100 फीट लंबा बॉयलर लदा है। मगहर के पास इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। रास्ते की बाधाएं हटाने के लिए क्रेन साथ चल रही हैं और ट्रक धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर के पास एक विशाल ट्रक पहुंचा है। यह पारादीप बंदरगाह से मिल का भारी भरकम ब्वायलर लेकर लखीमपुर खीरी जा रहा है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। इस विशालकाय ट्रक को देखकर हर कोई दंग रह गया।लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर शुगर मिल के लिए बेल्जियम से भारी भरकम ब्वायलर मंगाया गया है। यह बेल्जियम से जलमार्ग के रास्ते उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा। उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह से विशालकाय भारी-भरकम औद्योगिक ब्वायलर ट्रक से ले जाया जा रहा है। यह नेशनल हाईवे के गोरखपुर लखनऊ लेन पर मगहर कस्बे के निकट पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि विशालकाय ट्रक में 308 पहिया लगा हुआ है। जिस पर सौ फीट लम्बा और लगभग तीस से चालीस फीट ब्यास वाला ब्वायलर मशीन लदा है। जिसके कारण रास्ते में पड़ने वाले बड़े होर्डिंग बोर्ड, पैदल ब्रिज उठाने के लिए दो बड़े बड़े क्रेन साथ चल रहे हैं एवं रास्ते में अवरोध करने वाले पेड़-पौधों की टहनियां जैसी रुकावटों को पहले क्रेन व मशीनों से सुरक्षित हटाया जा रहा है। ताकि ट्रक की अधिकतम महज 5 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ सके। जिसमें आगे लगा भारी-भरकम पुलर खींच रहा है। भारी भरकम ब्वायलर को लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर शुगर मिल तक मंजिल पहुंचने में अभी काफी समय लगेगा। बताया जा रहा है इस ब्वायलर के लगने से तैयार की जाने वाली प्लास्टिक पुरानी होने पर सड़ कर नष्ट हो जाएगी।

