संजय निषाद और मुकेश सहनी साथ दिखे, विनोद की हत्या पर गोंडा में मंत्री देंगे धरना

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

गोंडा के वर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद लखनऊ के अस्पताल में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एक साथ नजर आए। संजय निषाद आज गोंडा में हत्या के विरोध में धरना भी देंगे।

Sanjay Nishad Mukesh Sahani Gonda Murder
लखनऊ के अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे संजय निषाद और मुकेश सहनी।

गोंडा के वर्तन व्यापारी और निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद सहनी की हत्या के बाद लखनऊ के अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी साथ बैठे नजर आए। बुधवार रात गोंडा में विनोद सहनी पर दर्जन भर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। गुरुवार को विनोद के पोस्टमार्टम में भी देरी हुई, जिसकी वजह से नाराजगी बढ़ी। अस्पताल में संजय निषाद और मुकेश सहनी अगल-बगल बैठे दिखे और मीडिया से बात में भी दोनों साथ रहे। विनोद सहनी का शव देर रात गोंडा के परसपुर पहुंच गया और आज अंतिम संस्कार संभावित है। आज (शुक्रवार) को संजय निषाद गोंडा में विनोद हत्याकांड के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

गोंडा पुलिस ने गुरुवार को विनोद सहनी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम सिंह, सुभाष सिंह और आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में लगभग आधा दर्जन अज्ञात हमलावर के नाम भी हैं। मंत्री संजय निषाद ने लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की थी। गोंडा के एसपी अभिषेक ने परसपुर थाना के एसएचओ कमल शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर के चौकी प्रभारी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि विनोद साहनी का आरोपियों के साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था। उस विवादित पोस्ट में क्या था, यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन चर्चा है कि किसी वर्ग के लिए उसमें भड़काऊ बात थी।

पूरी चौकी बर्खास्त हो, नहीं तो SP आवास घेरेंगे; विनोद हत्याकांड पर मंत्री संजय निषाद का अल्टीमेटम

विनोद सहनी के घर पर सुबह से ही भीड़ लग गई है। नेताओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। संजय निषाद भी धरना-प्रदर्शन के बाद विनोद के घर जाएंगे। विनोद के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा नेता और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह हत्या सत्ता संरक्षित और पोषित गुंडों से कराया गया है। सपा नेता ने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संजय निषाद ने गुरुवार को कहा था कि परसपुर थाना अध्यक्ष और शाहपुर चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्टाफ को बर्खास्त किया जाए। मुकेश सहनी ने आज नोएडा में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि वह भी गोंडा में आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और फिर विनोद सहनी के घर जाएंगे।

Sanjay Nishad Mukesh Sahani Gonda Murder
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसंजय निषाद और मुकेश सहनी साथ दिखे, विनोद की हत्या पर गोंडा में मंत्री देंगे धरना