धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में केक काटा और मिठाइयां बाँटी गईं। मुख्यमंत्री की नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास प्रमुख है।

धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। कैथल गेट स्थित व्यापार मंडल युवा इकाई के कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिठाइयां बाटी और प्रदेश के मुखिया उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की सामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेश में कानून व्यवस्था सख्त हुई है।

व्यापारी वर्ग आज सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार कर रहा है। इस अवसर पर नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल, निशांत शर्मा, राजू ठाकुर, प्रतिपल मौर्य, वीरपाल राणा, दीपक, सुमित शर्मा, तुषार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।