Sambhal News: युवा दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दमखम
Sambhal News: निरयावली गांव में रविवार को युवा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवा उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आए। 1600 मीटर दौड़ में दीनदयाल ने प्रथम और 800 मीटर दौड़ में मनोज ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करना था।

Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के निरयावली गांव में रविवार को युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के तहत आयोजित 1600 मीटर ओपन रेस में अमरोहा के दीनदयाल उर्फ दीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमरोहा के राहुल ने द्वितीय तथा सौंधन के अर्जुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में अमरोहा के मनोज ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
अमरोहा के आदी दूसरे और संभल के जितेश तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैदान पर मौजूद लोगों ने भी धावकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान अमर सिंह यादव, सुमित, टीटू, राज यादव, रवि, सुमित आर्य और धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

