पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक को पकड़ा
Sambhal News - बदायूं के एक युवक ने पत्रकार और एलआईयू कर्मचारी बनकर बाइक सवार युवकों को झांसे में लिया। उसने एक युवक से बाइक छीन ली और दूसरे से 23,000 रुपये की मांग की। दोनों पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,...

शहर निवासी एक युवक पत्रकार व एलआईयू कर्मचारी बनकर बाइक सवार युवक युवतियों को झांसे में देकर ब्लैकमेलिंग करता आ रहा था। हाल ही में एक युवक की उसने बाइक छीन ली और रुपये देकर बाइक ले जाने को कहा। जबकि अन्य युवक से ब्लैकमेल कर खाते में हजारों में रुपये डलवा लिया। दोनों पीड़ितों ने आरेापी के खिलाफ रविवार को तहरीर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। कोतवाली के मोलागढ़ निवासी राकेश कुमार पुत्र राजपाल सिंह ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को बाइक से बदायूं से आ रहा था। रास्ते में धुरे की मुड़िया व फैजगंज के बीच में एक व्यक्ति शाम चार बजे बाइक रोक ली। पूछताछ कर स्वयं को एलआईयू कर्मचारी बताया। इसके बाद 50 हजार रूपये मांग की। राकेश के मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। कोतवाली में बंद कराने की धमकी दी। बदायूं रोड आईटीआई के पास आकर रोक लिया और बाइक छीन ली। साथ ही एक नंबर देकर उस पर 50 हजार रुपये देकर बाइक ले जाने की बात कहते हुए चला गया। जबकि दूसरे पीड़ित राजू सागर पुत्र रामौतार निवासी पंचशील कालोनी ने बताया कि 13 अक्तूबर की शाम साढे सात बजे राजू अपने कार्यस्थल बिलारी से लेट हो गया था। साथ में काम करने वाली एक युवती थी जो कि बदायूं एक गांव की रहने वाली है। लेट होने पर उसने राजू से गांव छोड़ने का अनुरोध किया। वह युवती को बाइक से गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भैंतरी फाटक व गांव पथरा के बीचएक कार ने राजू की बाइक रोक ली। इसमें तीन लोग उतरे और स्वयं को मानवाधिकार आयोग का सदस्य बताया। युवती से उसकी जाति पूछी और उसे घर जाने दिया। इसके बाद गाली गलौज करने लगे और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। डरे सहमे राजू ने किसी तरह 23 हजार रूपये डाल दिए। जिसकी साक्ष्य उसने पुलिस को मोबाइल में भी दिखाया। राजू ने भी आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर देने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


