मां-बेटे को मारपीट कर किया घायल
Sambhal News - कोतवाली के मोहल्ला खुर्जा गेट में एक युवक को मारपीट का शिकार होना पड़ा। जब वह अपनी मां के साथ शिकायत करने जा रहा था, तो आरोपी ने उसे फिर से रोका और हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी।

कोतवाली के मोहल्ला खुर्जा गेट में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया जब वह मां के साथ शिकायत करने कोतवाली जा रहा था तो दोबारा मां बेटे को मारा पीटा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है । कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला खुर्जा गेट निवासी विकास ने बताया कि उसकी चुन्नी मोहल्ला के एक युवक से कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर वह रंजिश मानने लगा। जिसके चलते आरोपी ने बुधवार की दोपहर विकास को मोहल्ले में रोककर बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान किसी तरह लोगों ने उसे बचाया।
जब वह अपनी मां को लेकर कोतवाली में तहरीर देने आ रहा था। तभी आरोपी ने विकास को रास्ते में दोबारा रोक लिया और मारपीट की। बीच बचाव करने आई उसकी मां पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


