संभल में खाना बनाते समय युवती झुलसी
Sambhal News - संभल के भमोरी पट्टी गांव की एक युवती कढ़ाई में पूड़ी बनाते समय गर्म तेल के छींटे लगने से झुलस गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना रविवार को हुई जब युवती ने कढ़ाई में अत्यधिक गर्म तेल में पूड़ी छोड़ी।

संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव भमोरी पट्टी निवासी एक युवती रविवार को घर पर खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान वह कढ़ाई का तेल अत्यधिक गर्म होने के चलते कढ़ाई में पूड़ी छोड़ते समय तेल उछलकर चेहरे पर आ गया। जिससे चेहरा झुलस गया। जहां युवती का डॉक्टर यहां इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के भमोरी पट्टी गांव निवासी एक महिपाल सिंह की बेटी नीतू रविवार सुबह घर पर कढ़ाई में तेल गर्म कर पूड़ी बनाने जा रही थी। जैसे ही वह तेल अत्यधिक गर्म होने के चलते कढ़ाई में पूडी छोड़ी तभी तेल उछलकर चेहरे पर आ गया।
जिसमें युवती का मुंह झुलस गया। वहीं युवती का पिता आनन फानन में सौंधन में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



