युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

तहसील क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

तहसील क्षेत्र में एक युवती ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब उसने इस मामले का विरोध किया और शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी एवं उसके भाई ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी विजय पुत्र सुनील दत्त एवं उसके भाई अजय पाराशर निवासी इमलोटा, चरखी दादरी, हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।