फिल्मी अंदाज में टॉवर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के गांव खजरा खाकम में एक युवक ने जमीन विवाद के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़कर घंटों तक नीचे उतरने से इनकार किया। युवक के परिजन और पुलिस उसे मनाने का प्रयास करते रहे। लगभग चार घंटे बाद, पुलिस ने बातचीत के जरिए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक नशे की हालत में था।

फिल्मी अंदाज में टॉवर पर चढ़ा युवक, जमीन विवाद में हाई-वोल्टेज ड्रामा

कोतवाली क्षेत्र के गांव खजरा खाकम में रविवार शाम एक युवक ने फिल्मी अंदाज में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जमीन विवाद से आहत युवक ऊंचे जियो टॉवर पर जा बैठा और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, जबकि परिजन और पुलिस लगातार उसे मनाने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि सूरजपाल पुत्र चुरामन कुशवाहा पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर काफी समय से तनाव में था। रविवार शाम करीब 7 बजे वह अचानक गांव में लगे टॉवर पर चढ़ गया। युवक के इस कदम से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक खुद भी 112 डायल पर कई बार कॉल करता रहा। सूचना मिलते ही 112 डायल व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मी और परिजन युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। नीचे खड़ी भीड़ हर पल इस घटनाक्रम को देखती रही। आखिरकार पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बातचीत के जरिए युवक को शांत किया और रात करीब 11 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के मुताबिक, गाटा संख्या 367 की करीब साढ़े 13 बीघा जमीन को लेकर वर्ष 2011 से परिवार में विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। युवक समझाते हुए देर रात टॉवर से सुरक्षित उतार लिया गया। ग्रामीणों व परिजनों के अनुरोध पर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।