Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsYoung Couple s Controversial Marriage Police Involvement in Love Story
दो साल के प्रेम के बाद समरीन बनी रूही

दो साल के प्रेम के बाद समरीन बनी रूही

संक्षेप:

Sambhal News - - अदालत व सीडब्लूसी की प्रक्रिया के बाद अंकित से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नवाड़ा गांव की रहने वाली समरीन ने अपने परिचित

Feb 07, 2026 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नवाड़ा गांव की रहने वाली समरीन ने अपने परिचित अंकित के साथ विवाह कर लिया है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। विवाह के बाद समरीन ने अपना नाम बदलकर रूही रख लिया। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। अदालत में युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए अंकित के साथ रहने और विवाह करने की इच्छा जताई। थाना प्रभारी सुधीर पंवार के अनुसार, युवती को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसने स्वेच्छा से अपना बयान दर्ज कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2 फरवरी को बयान दर्ज होने के बाद CWC के आदेश पर उसे युवक के सुपुर्द कर दिया गया। अंकित के परिवार ने बताया कि युवती स्वयं उनके घर आई थी और विवाह की इच्छा जताई थी। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती बालिग पाई गई है और उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ जाने की बात कही है। एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस निगरानी बनाए हुए है। घटनाक्रम के बाद दोनों गांव से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। गांव में दोनों परिवार रहते हैं, इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।