जिले में 16 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Sambhal News - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और राज्य मंत्री गुलाब देवी ने...

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं व 13 फार्मासिस्टों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जिले की 16 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेटियां त्याग की सबसे बड़ी मूर्ति होती हैं। मुख्य सेविकाओं की भूमिका मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं समाज सुधार में अहम होगी।
राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सेविकाओं को ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि सक्षम बचपन से ही सक्षम भारत का निर्माण संभव है। इस बीच अधिकारियों ने नवचयनित सेविकाओं को जिम्मेदारी व सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू यादव समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीओ महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




