
सीवर, सेप्टिक टैंक सफाई कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन
Sambhal News - नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरणों के उपयोग और सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। मैन्युअल स्कैवेंजिंग की प्रथा बंद कर दी गई है और मशीनों का उपयोग बढ़ाया गया है।
नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग सभा कक्ष में नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडल वरमार एग्रो एजेंसी के ट्रेनर संजय सिंह ने सीवर/सेप्टिक टैंक साफ करने वाले सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों को प्रयोग करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए । एवं सीवर सेप्टिक टैंक साफ करते समय सावधानी बरतने की उचित सलाह दी। बताया गया कि पूर्व में मैन्युअल स्कैवेंज की प्रथा को पूर्णता बंद किया जा चुका है। ऐसे कार्य करने वालों का पुनर्वास कराया जा चुका है । मैला ढोने पर दो साल की सजा पर दो लाख जुर्माना देय है।
यदि कोई व्यक्ति इसे करवाता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता है । वर्तमान में सीवर टैंकों को साफ करने के लिए मशीनों का उपयोग चलन में है । जिसको संचालित करते समय किन विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए के बारे में बताया गया। बिना सेफ्टी किट व ट्रेनर द्वारा ही सेप्टिक टैंक की सफाई की जाए व सीवर सफाई से जुड़े उपकरणों की सही जानकारी हो। जिससे कर्मचारियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े । सरकार द्वारा चलाई जा रही लोन सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रियंका सिंह, स्वास्थ्य लिपिक नरेश कुमार, लिपिक चंद्रमोहन, लवित वार्ष्णेय, विकास, आदित्य राणा, सुभाष, महेश, समस्त सफाई कार्यवाहक एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




