ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलमहिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

जायंट्स ग्रुप महिला जीवन धारा से जुड़ी महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। वहीं आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ...

महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 16 Apr 2019 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जायंट्स ग्रुप महिला जीवन धारा से जुड़ी महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। वहीं आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

जायंट्स ग्रुप महिला जीवन धारा के आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नगर में भ्रमण कर अन्य महिलाओं को भी मतदान करने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे देश में लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। देश की आधी आबादी को इस महापर्व अपनी भागीदारी करते हुए शत प्रतिशत मतदान कर अपने देश की सरकार चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। महिलाएं इसे अपना कर्तव्य समझें और आगे बढ़कर मतदान करें। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं खुद तो मतदान करें ही अन्य महिलाओं के लिए भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें मतदान की महत्व बताते हुए मतदान क्यों जरूरी है, इसे भी उनके सामने रखा जाए। देश के विकास के लिए मतदान करना आवश्यक है। इस दौरान बबिता शर्मा, नंदिनी वार्ष्णेय, रश्मि शर्मा, मीरा वार्ष्णेय, उमा बुर्जबाल, उमा वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय, कनक वार्ष्णेय, सहित आदि महिलाएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें