ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलमहिला को जान से मारने की नीयत से कैरोसिन डालकर जलाया

महिला को जान से मारने की नीयत से कैरोसिन डालकर जलाया

.महिला व परिजनों ने ससुरालियों पर रंजिशन आग लगाकर मारने का लगाया आरोप दी तहरीरका विरोध करने पर दबंगई दिखाते हुए युवक ने महिला के साथ मारपीट की। युवक की दबंगाई के चलते महिला को जमा...

महिला को जान से मारने की नीयत से कैरोसिन डालकर जलाया
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 30 Jan 2018 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

ससुरालियों से चल रहे विवाद की रंजिश के चलते विवाहिता पर कैरोसीन डाल कर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुन मौके पर आये ग्रामीणों ने महिला को आग से बामुश्किल बचाया।

पीड़ित महिला ने परिजनों संग थाने पहुंच ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोमवार को नरौली चौकी क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी नीलम पुत्री ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि वह सोमवार सुबह अपने घर मे बैठी हुई थी। अचानक ससुराल पक्ष के पांच लोग आये और गाली गलौच कर चल रहे मुकदमे वापस लेने को कहने लगे और घर छोड़ कर जाने की बात कही।

विरोध करने पर ससुरालियों ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से कैरोसीन डाल कर आग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू किया।

विवाहिता के जलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और विवाहिता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित महिला ने आरोपियों ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दे कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें