ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलमहिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार, गाए मल्हार

महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार, गाए मल्हार

कोरोना संकट काल के चलते हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं ने बड़ी सादगी और उल्लास के साथ घरों पर ही मनाया। इस पर्व को मनाने के लिए जहां एक ओर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर मल्हार...

महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार, गाए मल्हार
हिन्दुस्तान टीम,संभलThu, 23 Jul 2020 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संकट काल के चलते हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने बड़ी सादगी और उल्लास के साथ घरों पर ही मनाया। इस पर्व को मनाने के लिए जहां एक ओर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर मल्हार गाए। वहीं घरों में गौरा पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया गया। इस बार कहीं सामुहिक रूप से तीजोत्सव का आयोजन नहीं हुआ परंतु कोरोना काल के चलते महिलाओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह उत्सव मनाया।

सुबह से ही महिलाओं ने पकवान बनाए। पूरी आदि के साथ मीठे पूए बनाए। स्नान आदि कर सोलह श्रंगार किया। नये वस्त्र व जेवरात आदि पहन कर महिलाओं ने सज धज कर गौरा पूजन किया। विधि विधान से पूजन कर घेबर आदि का भोग लगाया। बायना मंशते हुए सास और अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया। कुछ एक घरों में डाल कर झूला झूल कर मल्हार गाने की परंपरा भी निभाई गई। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय स्थित एक घर में महिलाओं ने झूले डाल कर सावन के गीत गाए।

भावना गुप्ता और अलका सिंह ने जीता तीज क्वीन का खिताब

सामुहिक रूप से कहीं कोई आयोजन नहीं किया गया। जन कल्याण सेवा समिति द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर सदस्याओं द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मल्हार गायन व सोलह सिंगार एवं तीज संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन व संचालन अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सुधीर गुप्ता रहे। आशा गोस्वामी, भावना गुप्ता, अलका सिंह, सीमा सिंह, अंशु गुप्ता, रेखा रस्तोगी, साक्षी, मधु टंडन, पूर्णिमा गुप्ता, शिल्पा शर्मा, रिनी आदि की सहभागिता रही। तीज क्वीन की विजेता भावना गुप्ता व अलका सिंह संयुक्त रूप से रहीं।

मल्हार में देवकली और तीज क्वीन बनीं सविता भटनागर

जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली की सदस्यों ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तीजोत्सव मनाया। मल्हार गाए और जम कर थिरकीं। देवकली गुप्ता ने झूला तो पड़ गयो अमुवा की डाल पै जी, लक्ष्मी अग्रवाल ने कच्चे नीम की निवौली सावन जल्दी आइयो रे, रीता बुदियाल ने अरी बहना अखियां है प्यासी प्यासी, मनवा में पूरणमासी अब तक न आयो मेरो साजना, सविता भटनागर आदि ने मल्हार गाए। जिसमें देवकली गुप्ता विजेता रहीं। तीज क्वीन के खिताब से सविता भटनागर को नवाजा गया। अध्यक्षता सरोज शर्मा व संचालन दीप्ती दुबे ने किया। निर्णायक मंडल में पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष पद्मा भार्गव व यूनिट डायरेक्टर रंजना शर्मा रहीं। वीना अग्रवाल, लक्ष्मी सिंधी, पार्वती राजपाल, सीमा वर्मा आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें