ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, गंभीर

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, गंभीर

संदिग्ध परिस्थितियों महिला आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया...

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 15 Mar 2019 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों महिला आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। विवाहिता के भाई ने जमीनी विवाद को लेकर जेठ व जेठानी पर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाया है।

गांव रम्पुरा निवासी महिला ओमवती पत्नी परशुराम अपने घर में काम कर रही थी। अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। महिला आग की लपटों के बीच घिर गयी। आग लगने से महिला चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास ग्रामीण तथा परिजन उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनमें हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को आग से बचाया गया। लेकिन जब तक उसे बचाया जाता वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। आनन-फानन में परिजनों ने विवाहिता को उपचार के लिए बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। विवाहिता के भाई देशपाल ने बताया कि घर की जमीन के विवाद के चलते जेठ रूपराम ब जेठानी रश्मि ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसकी बहन को आग के हवाले कर दिया। वह बुरी तरह झुलस गई है। पति की ओर से थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें