ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपियों का शांतिभंग में चालान

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपियों का शांतिभंग में चालान

धनारी थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ गांव के दो लोगों ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर लोगों के आते ही आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए।...

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपियों का शांतिभंग में चालान
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 26 Feb 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल/धनारी। हिन्दुस्तान संवाद

धनारी थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ गांव के दो लोगों ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर लोगों के आते ही आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को थाने ले गई। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को मारपीट कर बताते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति रिश्तेदारर में गया था। घर पर महिला अकेली थी। इसी का मौका पाकर गांव के दो युवक बाइक से पहुंचे और घर में घुस गए। दोनों लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आ जाने पर दोनों आरोपी बाइक छोड कर भाग गए। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़ित महिला पति के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि घटना शराब पीकर मारपीट की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शान्तिभंग में चालान कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें