Sambhal News: धान की रोपाई करते समय मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: ढड़बारा गांव में पुष्पा नामक महिला खेत पर धान की रोपाई कर रही थीं, तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया। महिला को घायल करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

Sambhal News: धान की रोपाई करते समय मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sambhal News: थाना क्षेत्र के ढड़बारा गांव में बीते दिन पीड़िता पुष्पा पत्नी योगेश अपने खेत पर धान की रोपाई कर रही थीं। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। खेत पर पहुंचते ही लोगों ने महिला को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास एवं परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख लोग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विजय, वीरपाल, दूद्पाल, सतेन्द्र, सुमित एंव पप्पू के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।