विधवा महिला को जिंदा जलाने के आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - गांव रसूलपुर में एक विधवा महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

विधवा महिला को जिंदा जलाने के आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में विधवा महिला को जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पड़ोसी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पहले अलीगढ़ ले जाया गया था।

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण भी जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।