Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWidow Accuses Local Youth of Molestation at Night
विधवा महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप

विधवा महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप

संक्षेप:

Sambhal News - जुनावई, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव में विधवा महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र की एक

Feb 08, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के गांव में विधवा महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से गलत इरादे से अश्लील हरकत कर रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए वह बीती रात 12 बजे करीब घर में सोते समय घर में घुसकर आ गया। तभी उसने गलत इरादे से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। तभी सोते समय महिला की आंख खुल गई। और पीड़िता चीखने चिल्लाने लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी मुहल्ले के लोगों को आता देख कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।