मौसम का मिजाज फिर बदला, बादलों की आवाजाही से किसानों की बढ़ी चिंता

Feb 09, 2026 01:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं, जिससे बारिश की आशंका बढ़ गई है। यदि बारिश होती है, तो आलू और मक्का की फसल को नुकसान हो सकता है। किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। ठंड में भी इजाफा महसूस किया जा रहा है।

मौसम का मिजाज फिर बदला, बादलों की आवाजाही से किसानों की बढ़ी चिंता

जनपद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कई दिनों से साफ चल रहा आसमान अचानक बादलों से ढक गया, जिससे लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। आसमान में छाए बादलों को देखकर ग्रामीण इलाकों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। यदि बारिश होती है तो आलू की तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इस समय खुदाई का काम चल रहा है। वहीं मक्का की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड में भी इजाफा महसूस किया जा रहा है।

सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही अभी बनी रह सकती है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और फसल को सुरक्षित रखने की तैयारियों में जुट गए

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।