Sambhal News: झमाझम बारिश के बाद निकली धूप, बढ़ी उमस; खेतों में जुटे रहे किसान

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: संभल। जनपद में शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। सुबह

Sambhal News: झमाझम बारिश के बाद निकली धूप, बढ़ी उमस; खेतों में जुटे रहे किसान

Sambhal News: जनपद में शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश थमने के बाद धूप निकलने और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण उमस बढ़ गई। तेज नमी के चलते लोगों को फिर गर्मी का एहसास होने लगा और दिनभर पसीना परेशान करता रहा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बावजूद किसानों की दिनचर्या प्रभावित नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में धान की रोपाई, निराई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे रहे। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी मिलने के कारण खरीफ फसलों के लिए मौसम को लाभदायक माना जा रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।