Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWeather Change Dense Fog Disrupts Life in District Cold Wave Continues
कोहरे की चादर में लिपटा संभल, दोपहर में धूप ने दी राहत

कोहरे की चादर में लिपटा संभल, दोपहर में धूप ने दी राहत

संक्षेप:

Sambhal News - जनपद में शनिवार को धूप के बाद रविवार को मौसम बदल गया। घने कोहरे के कारण सुबह यातायात प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा सुबह 9 बजे तक बना रहा, जिससे स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाएं परेशान करती रहीं।

Jan 11, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जनपद में शनिवार को खिली अच्छी धूप के बाद रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। रविवार की सुबह संभल घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह करीब 9 बजे तक हालात ऐसे रहे कि सामने का कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार थमी रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजार जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खासकर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गाड़ी चलानी पड़ी। दृश्यता कम होने के कारण लोग फॉग लाइट और धीमी गति का सहारा लेते दिखे। करीब 10 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छटना शुरू हुआ और उसके बाद तेज धूप निकल आई। धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड से परेशान लोग घरों की छतों, खाली प्लाटों और खुले मैदानों में धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान करना जारी रखा। धूप के बावजूद सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी रही। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाओं के चलने से लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग जैकेट, स्वेटर और शॉल में लिपटे दिखे। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।