लखोरी जलालपुर गांव में जलभराव से जनजीवन बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - लखोरी जलालपुर गांव में सड़क पर जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। गंदे पानी से गुजरना राहगीरों के लिए चुनौती बन गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। स्थानीय लोग जलनिकासी की व्यवस्था न होने से परेशान हैं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

लखोरी जलालपुर गांव में जलभराव से जनजीवन बेहाल

तहसील क्षेत्र के गांव लखोरी जलालपुर में सड़क पर जलभराव की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजरना राहगीरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गांव के लोगों को रोजाना इसी पानी से होकर निकलना पड़ रहा है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। फिसलन और गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं।

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।