Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsVoter Survey Progresses Rapidly in District Under SIR with 92 Digital Forms Completed
एसआईआर सर्वे की रफ्तार तेज, 92 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र डिजिटल

एसआईआर सर्वे की रफ्तार तेज, 92 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र डिजिटल

संक्षेप:

Sambhal News - विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में मतदाता सर्वे तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और 92% से अधिक गणना प्रपत्रों को डिजिटल किया गया है। असमोली और सम्भल विधानसभा में 93% से अधिक प्रपत्र डिजिटल किए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य डिजिटलीकरण कार्य को 100% पूरा करना है।

Dec 05, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में मतदाता सर्वे तेजी से आगे बढ़ रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्रों चन्दौसी, असमोली, सम्भल और गुन्नौर में बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) ने शत-प्रतिशत प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जिसके बाद घर-घर सत्यापन और प्रपत्र डिजिटलीकरण का कार्य पूरी गति से चल रहा है। गुरुवार को प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार में जनपद में 92 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों को डिजिटल करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसको लेकर डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल करने में असमोली व संभल विधान सभा आगे चल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने 93 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र डिजिटल कर लिए हैं। जनपद में 5421 मतदाताओं की मृत्यु, 5657 मतदाताओं का पता न चलने या अनुपस्थित होने व 5483 मतदाताओं के शिफ्ट होने और 1196 मतदाताओं का पहले से ही नाम दर्ज होने के कारण उनके प्रपत्र नहीं भरे जा सके हैं। पिछले अद्यतन की तुलना में डिजिटलीकरण में 0.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि आने वाले दिनों में जिले का डिजिटलीकरण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर दिया जाएगा। जिले की तेज़ प्रगति प्रदेश के श्रेष्ठ जिलों में शामिल की जा रही है। बीएलओ की मेहनत और प्रशासन की निगरानी से सर्वे समय पर पूरा होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।