
एसआईआर का कार्य पूरा, 20% से अधिक वोट कटने की संभावना
Sambhal News - निर्वाचन विभाग ने मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के लिए सर्वे ऑफ इलेक्टर्स रजिस्ट्री (एसआईआर) अभियान चलाया है। इसमें 3,26,504 मतदाताओं के नाम संदिग्ध श्रेणी में दर्ज हुए हैं। परिवार आधारित वोट मैपिंग के द्वारा भविष्य की मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
वोट कटने वालों में मृत्यु, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाता, अब निर्वाचन विभाग करा रहा है वोटो की मैपिंग आंकड़े 57,732 मृतक मतदाता 1,21,924 स्थानांतरित मतदाता 31,666 डुप्लीकेट मतदाता जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध और सुव्यवस्थित करने के लिए चलाया जा रहा सर्वे ऑफ इलेक्टर्स रजिस्ट्री (एसआईआर) अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। जिले की चारों विधानसभाओं में एसआईआर का काम शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। साथ ही सामने आए आंकड़ों में जिले में 20 प्रतिशत से अधिक वोट कटने की संभावना है। मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने की प्रक्रिया में कुल 3,26,504 मतदाताओं के नाम संदिग्ध या अयोग्य श्रेणी में दर्ज हुए हैं।
निर्वाचन विभाग अब तेजी से फैमिली-वाइज वोट मैपिंग की प्रक्रिया में जुटा है। इसके पूरा होते ही एक ही परिवार के सभी वोट एक साथ, एक ही स्थान पर दिखाई देंगे। यह कदम भविष्य की मतदाता सूची को अधिक सटीक, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अब इन त्रुटियों को दूर करके मतदाता सूची को मॉडल और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में प्रशासन तेजी से आगे बढ़ रहा है। डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जनपद की चारों विधानसभाओं में शत प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है। मैंपिंग का कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों के नाम गलत जगह चिन्हित हो गए हैं उनकी भी जांच की जा रही है। अनुपस्थित मतदाताओं को नोटिस भी दिए हैं। सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि है। मतदाताओं से भी अपील है कि जिन लोगों के फॉर्म गलत जगह फीड हो गए हैं वह अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मैपिंग की वर्तमान स्थिति जिले में कुल 12,43,811 मतदाता एसआईआर में सफलतापूर्वक मैप किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 19.23 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी वोट मैंपिंग शुरू एसआईआर के बाद अब जिला निर्वाचन विभाग ने परिवार आधारित वोट मैपिंग शुरू कर दी है। इससे परिवार के सभी मतदाता एक साथ दिखेंगे, डुप्लीकेट व त्रुटियाँ स्वत: हट जाएँगी, भविष्य की मतदाता सूची अधिक वैज्ञानिक व सुगठित होगी, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम होगी। 1590 बीएलओ सर्वे में लगे एसआईआर सर्वे के लिए कुल 1590 बीएलओ को लगाया गया है। उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एडीएम प्रदीप वर्मा, संभल एसडीएम रामानुज, संभल न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि पटेल, चंदौसी एसडीएम आशुतोष तिवारी और गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। विधानसभा मृत्यु मतदाता अनुपस्थित मतदाता शिफ्टेड मतदाता डुप्लीकेट मतदाता अन्य चंदौसी 17164 37324 34982 7200 6165 असमोली 11609 9269 21767 6924 2111 संभल 11935 14534 26756 5602 16416 गुन्नौर 17024 26130 38419 11940 3233 कुल 57732 87257 121924 31666 27925 एसआईआर की प्रमुख हाइलाइट्स: क्षेत्र कुल मतदाता एसआईआर में मैप हुए मतदाता कट गए वोट कटने का प्रतिशत चन्दौसी 399,331 296,498 102835 25.75% असमोली 379,264 327,587 51680 13.63% संभल 372,338 297,097 75243 20.21% गुन्नौर 419,373 322,629 96746 23.07% कुल 15,70,306 12,43,811 326504 20.79%

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




