18 जनवरी को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर होंगी मतदाता सूची पुनरीक्षण की बैठकें

Jan 16, 2026 01:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - संभल, संवाददाता। जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध करने के उद्देश्य से आगामी 18 जनवरी को जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मत

18 जनवरी को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर होंगी मतदाता सूची पुनरीक्षण की बैठकें

संभल। जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध करने के उद्देश्य से आगामी 18 जनवरी को जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना, त्रुटियों का सुधार करना तथा अपात्र नामों को हटाना है। बैठक में पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

बीएलओ के साथ पदाभिहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर भी मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ अपने साथ मतदाता सूची, फॉर्म-6 (नाम जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (नाम हटाने/आपत्ति हेतु), फॉर्म-8 (संशोधन/स्थानांतरण हेतु) तथा घोषणापत्र (अनुलग्नक-4) की पर्याप्त प्रतियां अनिवार्य रूप से रखेंगे। डॉ. पैंसिया ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता फॉर्म-6, 7 और 8 ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपनी सही प्रविष्टि सुनिश्चित कराएं। नोडल एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।