ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलवार्षिकोत्सव पर स्वयंसेवकों ने किया व्यायाम अभ्यास, खिचड़ी भोज

वार्षिकोत्सव पर स्वयंसेवकों ने किया व्यायाम अभ्यास, खिचड़ी भोज

नगर के लक्ष्मी देवी हरप्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रतिदिन संचालित होने वाली शाखा का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक...

वार्षिकोत्सव पर स्वयंसेवकों ने किया व्यायाम अभ्यास, खिचड़ी भोज
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 19 Jan 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के लक्ष्मी देवी हरप्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रतिदिन संचालित होने वाली शाखा का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया। योगाभ्यास, व्यायाम और शारीरिक विषयों का प्रदर्शन किया। साथ ही खिचड़ी भोज किया गया।

नगर विद्यार्थी विस्तारक बाल मुकन्द ने कहा कि संघ भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाये रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है। शाखा किसी मैदान या खुली जगह पर एक घंटे की लगती है। शाखा में व्यायाम, खेल, सूर्य नमस्कार, समता, गीत और प्रार्थना होती है। इसके अलावा भारत एवं विश्व के सांस्कृतिक पहलुओं पर बौद्धिक चर्चा व परिचर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी पर्व सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। जिस प्रकार दाल-चावल आदि भोज्य पदार्थ को मिला कर एक अलग व्यंजन तैयार होता है। उसी प्रकार छोटे-बड़े का भाव मिटा कर समरसता के साथ समाज में रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला सह संघचालक अमित सक्सैना, नगर सह संघ चालक सत्यकाम, नगर प्रचार प्रमुख उदय तिवारी, चरन सिंह, भूदेव, मन्दीप, अनुराग, देवेंद्र, संजय, सौरभ कठैरिया, डा. अमित, कृष्णकांत, सुरेश, अजय सक्सैना, जसराज, मनमोहन आदि स्वयंसेवक थे। अध्यक्षता डा़ सुरेश चंद्र ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें