पशु क्रूरता के आरोप में व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज
Sambhal News - सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगा दी। यह घटना बदायूं रोड स्थित एक ईंट भट्ठा की है, जहां डनलप चालक को ईटें खींचने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस...

सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें ईट से लदे डनलप न खींचने पर गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगा दी गई। पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को शहर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बदायूं रोड स्थित एक ईंट भट्ठा का बताया जा रहा था। वीडियो में ईंटों से लदे डनलप को भीषण गर्मी में गोवंशीय पशु खींच नहीं पा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद भट्ठा स्वामी ने डनलप चालक को गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगाने की बात कही।
जिससे चालक ने पशु के पैरों के नीचे पतेल डाल कर आग लगा दी। वीडियो में पशु आग के कारण पैर इधर उधर मार रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। गुरुवार को उप निरीक्षक शिवाज पुंडीर ने प्रगति बिहार कालोनी निवासी वीर सिंह के खलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि वीर सिंह भट्टे से बैलगाडी मे ईट भरकर ग्राम पथरा से ले जा रहा था। बैल के आगे नहीं बढने पर उसके द्वारा बैलों के पैरों के पास आग जलाई गई, जिससे बैल आगे बढ़े। पुलिस वीडियो वायरल होने के आधार पर वीर सिंह को आरोपी बनाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।