जुनावई : घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल
मिठनपुर गांव में मंजीत सिंह के परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला किया। मंजीत के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की। इस घटना में मंजीत की मां, चाची और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव निवासी मंजीत सिंह 25 मई को परिवार के साथ घर पर था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे थे। जिस पर मंजीत के चाचा चंद्रकेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की की मांग की थी। पुलिस से शिकायत करने के बाद अगले दिन आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और मारपीट की थी। जिसमें मंजीत सिंह की मां अम्बरवती, चाची सत्यवती और पिता सूरज पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया था।
प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही चरण सिंह, गिरीश कुमार, छत्रपाल, जीतू सिंह और मंगल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


