Sambhal News: मामूली कहासुनी में डेयरी संचालक के पेट में चाकू मारा, गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव में शुक्रवार देर शाम एक मामूली कहासुनी के बाद विवाद हुआ। इस दौरान एक युवक भगवान सिंह को उसके पेट में चाकू मार दिया गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sambhal News: मामूली कहासुनी में डेयरी संचालक के पेट में चाकू मारा, गंभीर घायल

Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव में शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने घर पर डेयरी संचालित करने वाले युवक के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सौंधन गांव निवासी भगवान सिंह अपने घर पर दूध की डेयरी संचालित करता है। शुक्रवार देर शाम किसी बात को लेकर पड़ोसी जयप्रकाश प्रजापति के बेटे से उसकी कहासुनी हो गई।आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई।

इसी दौरान जयप्रकाश प्रजापति का बेटा सचिन और उसकी मां कुसुम भगवान सिंह की डेयरी पर पहुंच गए। कंहा सुनी के दौरान सचिन ने भगवान सिंह के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही भगवान सिंह लहूलुहान हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से घायल को थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: मामूली कहासुनी में डेयरी संचालक के पेट में चाकू मारा, गंभीर घायल